महाराष्‍ट्र में कोरोना से एक दिन में 122 मौतें, जानें राज्‍यवार आंकड़े

महाराष्‍ट्र में कोरोना से एक दिन में 122 मौतें, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में कोरोना की जांच नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है और इसके साथ ही बढ़ रही है नए मरीजों की संख्‍या भी। देश में बुधवार से गुरुवार के बीच के 24 घंटों में देश में सबसे अधिक 9304 नए मरीज सामने आए हैं। एक दिन पहले के मुकाबले आज देश में कोरोना के ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत गिर कर 48 से नीचे आ गया है। इस बीच महाराष्‍ट्र में 24 घंटे में कोरोना मौतों ने नया रिकार्ड बना दिया है। पूरे देश में जहां 24 घंटे में 260 मौतें हुई हैं वहीं अकेले महाराष्‍ट्र में ये आंकड़ा 122 मौतों का है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 106737 पर पहुंच गई है। अभी तक 104106 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। कुल मरीजों में से 47.9 प्रतिशत मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जबकि ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 6075 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल मरीजों के मुकाबले मरने वालों का आंकड़ा 2.8 प्रतिशत पर बना हुआ है। वैसे एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 216919 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 9304 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 3804 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 260 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले बुधवार को पूरे देश में 8909 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड एक लाख 39 हजार 485 टेस्‍ट हुए हैं और रोजाना टेस्‍ट की संख्‍या अब तेजी से डेढ़ लाख की ओर बढ़ रही है। बुधवार की सुबह तक देश में कुल 41 लाख 3 हजार 233 टेस्‍ट हुए थे और गुरुवार की सुबह तक ये आंकड़ा 42 लाख 42 हजार 718 पर पहुंच गया है। दुनिया में सिर्फ तीन देशों, अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने भारत से अधिक कोरोना टेस्‍ट किए हैं।

दुनिया का हाल

गुुुुुुुरुवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 66 लाख 39 हजार 109 मरीज थे जिसमें से 32 लाख 5 हजार 413 ठीक हो चुके थे और 3 लाख 89 हजार 866 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

गुरुवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए डाटा के अनुसार देश में एक दिन में अब तक की सर्वाधिक 260 मौतें हुई हैं। महाराष्‍ट्र में भी रिकार्ड 122 मौतें हुई हैं जबकि दिल्‍ली में 50 और गुजरात में 30 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 11, बंगाल में 10, यूपी, तेलंगाना, मध्‍य प्रदेश में 7-7 और राजस्‍थान में 6 मौतें दर्ज की गईं। आंध्र में 4 मौतों की खबर है। बिहार, छत्‍तीगढ़, जम्‍मू-कश्‍मीर, कर्नाटक, उत्‍तराखंड, पंजाब  में 1-1 व्‍यक्ति की मौत हुई है।

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

1546

2466

68

4080

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

37

1

0

38

असम

1255

413

4

1672

बिहार

2288

2077

25

4390

चंडीगढ़ 

82

214

5

301

छत्तीसगढ़

478

188

2

668

दादर नगर हवेली

7

1

0

8

दिल्ली

13497

9542

606

23645

गोवा

22

57

0

79

गुजरात 

4766

12212

1122

18100

हरियाणा

1842

1089

23

2954

हिमाचल प्रदेश 

204

150

5

359

जम्मू एंड कश्मीर 

1816

1007

34

2857

झारखंड

426

321

5

752

कर्नाटक

2496

1514

53

4063

केरल

832

651

11

1494

लद्दाख

41

48

1

90

मध्य प्रदेश 

2772

5445

371

8588

महाराष्ट्र 

39944

32329

2587

74860

मणिपुर

80

38

0

118

मेघालय

19

13

1

33

मिजोरम

13

1

0

14

नागालैंड

58

0

0

58

ओडिशा

965

1416

7

2388

पुडुचेरी

57

25

0

82

पंजाब

300

2029

47

2376

राजस्थान

2699

6744

209

9652

सिक्किम

2

0

0

2

तमिलनाडु

11348

14316

208

25872

तेलांगना

1365

1556

99

3020

त्रिपुरा

295

173

0

468

उत्तराखंड

795

282

8

1085

उत्तर प्रदेश 

3324

5176

229

8729

वेस्ट बंगाल

3583

2580

345

6508

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

7483

   

7483

भारत में कुल मामले

106737

104107

6075

216919

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।